अवैध खनन के विरोध पर युवक से मारपीट, पिस्टल सटाकर धमकाने का आरोप

अवैध खनन के विरोध पर युवक से मारपीट,पिस्टल सटाकर धमकाने का आरोप

# पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,एक ट्रैक्टर सीज

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
               फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई गांव में कथित अवैध मिट्टी खनन को लेकर बीती रात विवाद हो गया।खनन का विरोध करने पहुंचे युवक ने खनन में लगे लोगों पर मारपीट करने तथा पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।हालांकि पुलिस ने जांच के बाद मारपीट का मुकदमा दर्ज कर एक ट्रैक्टर सीज कर दिया है।
पिंडराई निवासी रिंकू पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ढाबे और खेत के सामने काशी द्वार परियोजना से संबंधित भूमि पर रात में मिट्टी का खनन किया जा रहा था।आरोप है कि जब उसने जेसीबी और ट्रैक्टर को उसके खेत से मिट्टी ले जाने से रोका तो वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।आरोप है कि इस दौरान उसे पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद पीड़ित ने अवैध खनन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर बरजी निवासी गोपाल यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया।
फूलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मारपीट की घटना सामने आई है,जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।उन्होंने कहा कि पिस्टल सटाकर धमकी देने का आरोप जांच में निराधार पाया गया है। मामले की अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
Previous articleदावत के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next articleअयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा, राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों संग की बैठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?