अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा, राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों संग की बैठक

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा,राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों संग की बैठक

अयोध्या। 
तहलका 24×7 
              मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे।उनके दौरे का केंद्र बिंदु राम मंदिर से जुड़े हालिया घटनाक्रम,विकास परियोजनाओं की समीक्षा तथा विभिन्न कार्यक्रम रहे।मुख्यमंत्री ने राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता प्रकरण की जांच के बीच मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी के पास कोई साक्ष्य है तो उसे जांच एजेंसी को उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष ढंग से होगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अयोध्या नगर निगम की परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी भाग लिया। साथ ही रुदौली क्षेत्र के मां कामाख्या धाम समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित रहे।
कई विकास कार्यों की सौगात देने के साथ उन्होंने जिले की प्रगति योजनाओं की समीक्षा भी की।मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का जायजा लिया और यातायात तथा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
Previous articleअवैध खनन के विरोध पर युवक से मारपीट, पिस्टल सटाकर धमकाने का आरोप
Next articleजन चौपाल में राज्य मंत्री ने सुनीं समस्याएं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?