गाजीपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के घोघवा गांव मे मिट्टी लदी ट्रैक्टर के चपेट में आने से तेरह वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

क्षेत्र के घोघवा गांव में देर शाम भठ्ठे पर मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने अपने ननिहाल में रह रहे तेरह वर्षीय मासूम गौतम उर्फ लकी विश्वकर्मा (13) पुत्र महेन्द्र विश्वकर्मा निवासी मवईया थाना सिधौरा की मौत हो गयीं। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची खानपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
















