30.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

गाजीपुर : पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म कर किशोरी को जिंदा फेंका गंगा में 

गाजीपुर : पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म कर किशोरी को जिंदा फेंका गंगा में 

# मछुआरों ने किशोरी को बचाया, पांचो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सैदपुर। 
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
                 कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पता चला है कि दुष्कर्म के आरोपियों ने किशोरी को जिंदा ही गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके मंगलवार को माहपुर तिराहे से पांच आरोपियों को पकड़ा है जिसमें चार आरोपी किशोर हैं। बालिग आरोपी नंदरौल बौरवा निवासी शैलेश कुमार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोर आरोपियों को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, मामला पांच मार्च का है। साजिश के तहत एक किशोर ने किशोरी को अपने जाल में फंसाया और मोबाइल फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में उसे अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। दोस्त किशोरी को वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के एक खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को लेकर वाराणसी गए। दिनभर गाड़ी में बैठाकर उसे घुमाया, लेकिन पकड़े जाने के डर घर छोड़ने की हिम्मत नहीं कर सके। पकड़े जाने के डर से ही किशोरी को वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। नदी में मछली पकड़ रहे कुछ मछुआरों ने किशोरी को बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
दर्ज मुकदमे के मुताबिक, किशोरी को छह मार्च को होश आया था, फिर परिजन उसे लेकर घर चले गए। किशोरी सदमे में थी। लिहाजा, परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं कर सके। 12 मार्च को किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी, फिर परिजनों ने सैदपुर कोतवाली की पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म के पीछे की जो कहानी सामने आई, वो हैरान करने वाली है।
एक आरोपी किशोर ने स्वीकार किया कि उसने किशोरी से दोस्ती की, फिर वाराणसी घुमाने के बहाने उसे साथ ले गए। इस बीच नया फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में उसे अपने अन्य दोस्तों को सौंप दिया। किशोरी को बाइक पर बैठाकर किशोर चौबेपुर ले गए, वहां कुछ और दोस्त मिले। दरअसल, सैदपुर क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन मकान में काम कर चल रहा था।
एक मजदूर के बीमार होने पर तीन मार्च को उसका किशोर बेटा काम पर गया था। किशोर ने मकान मालकिन की किशोरी पोती को बहला-फुसला कर ले गया था। किशोरी कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सैदपुर शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। चार आरोपी किशोर हैं, जबकि एक आरोपी बालिग है। घटना में प्रयुक्त तीनों बाइकें बरामद कर ली गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37284236
Total Visitors
537
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This