गाजीपुर : पिकअप में लदे पांच गोवंश के साथ तीन गिरफ्तार

गाजीपुर : पिकअप में लदे पांच गोवंश के साथ तीन गिरफ्तार

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                  अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निर्देशन में थाना क्षेत्र के रामपुर ढकवा चौकी इंचार्ज सिधौना सुनील कुमार तिवारी ने अपने हमराहियों कांस्टेबल मुकुल मिश्रा व गंगाराम के साथ चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप UP66 ET 7847 में पाँच गौवंश जिसमे तीन बैल और दो बछिया बरामद किया गया।वहीं मौके से खानपुर क्षेत्र के मधुवन निवासी सोनू यादव पुत्र रमेश यादव व चन्दवक थाना क्षेत्र के पतरही गाँव निवासी अंकुर उर्फ दिलावर यादव पुत्र पहलवान उर्फ हवलदार यादव व खानपुर थाना क्षेत्र के मधुवन गाँव निवासी विशाल यादव पुत्र सोहन यादव को मौके से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

चौकी इंचार्ज सिधौना सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि बीती रात रामपुर ढकवा में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था वहीं मौके पर एक बोलेरो पिकअप को आता देख जबकि उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से पाँच राशि गौवंश को बरामद किया गया और तीन अभियुक्तों को मौके से पकड़कर सम्बंधित धारा में जेल भेज दिया गया है।
Previous articleगाजीपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : परिवार से बड़ा कोई धन नहीं- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?