गाजीपुर : बगैर कमीशन के वेतन न देने का पंचायत सहायिका ने लगाया आरोप

गाजीपुर : बगैर कमीशन के वेतन न देने का पंचायत सहायिका ने लगाया आरोप

# एडीओ एंव बीडीओ को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के सौना ग्राम पंचायत की सहायिका प्रेमलता भारती ने पिछले चार माह से वेतन न देने और वेतन से प्रतिमाह एक हजार रूपये मांगने का आरोप ग्राम सचिव पर लगाते हुये एडीओ सैदपुर अश्वनी कुमार व बीडीओ सैदपुर त्रिवेणी राम से शिकायत की है।

ग्राम पचांयत सहायिका प्रेमलता भारती का ने बताया की पिछले चार माह से ग्राम विकास अधिकारी द्वारा वेतन नहीं दिया जा रहा है और उनसे बार-बार कहने पर उनका कहना है कि मुझे प्रतिमाह वेतन में से एक हजार रूपये देना होगा अन्यथा वेतन नहीं मिलेगा। जिससे तंग आकर ग्राम पंचायत सहायिका ने एडीओ सैदपुर व बीडीओ से इसकी शिकायत की हैं। वहीं ग्राम विकास अधिकारी से जब इस सम्बन्ध मे बात की गयी तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं हैं। ग्राम पंचायत सहायिका को दिये गये कार्यों को पूरा न करने के कारण उनका वेतन रोका गया है।वहीं बीडीओ सैदपुर त्रिवेणी राम ने बताया कि अगर शिकायत मिली है तो उसकी जांच करा कर कार्यवाही की जायेगी।
Previous articleजौनपुर : चोरों के लिए केराकत क्षेत्र बना सेफ जोन
Next articleजौनपुर : केराकत तहसील के चार कर्मियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?