गाजीपुर : बाबा कीनाराम मठ के 11वें महंत की हुई ताजपोशी

गाजीपुर : बाबा कीनाराम मठ के 11वें महंत की हुई ताजपोशी

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम मठ पर रविवार की दोपहर मठ के 11वें महंत के रूप मे बाबा विनयदास जी की ताजपोशी की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गाँव निवासी उमा पांडेय ने बाबा विनयदास जी को मठ के ग्यारहवें महंत के रूप मे ताजपोशी कर उनको गद्दी पर बैठाया। क्षेत्र के नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम वैष्णव स्थल के पूर्व पीठाधीश्वर बाबा गोपालदास जी के निधन के बाद मठ के ग्यारहवें महंत के रूप मे बाबा विनयदास जी को मठ के गद्दी पर बैठाया गया।

आपको बता दे कि बीते माह गुरुवार को देरशाम बाबा कीनाराम मठ के दसवे महंत के रूप मे विराजमान बाबा गोपालदास जी का निधन हो गया जिसके बाद महंत के रूप मे ग्रामवासियों ने ग्यारहवें महंत के रूप मे बाबा विनय दास जी की  ताजपोशी कर उन्हें गद्दी पर विराजमान कराया गया। वही आज रविवार को पूर्व महंत स्व. बाबा गोपालदास जी के तेरहवी पर समस्त ग्राम वासियों कों भोज करवाया गया और उसी अवसर पर निवर्तमान महंत बाबा विनय दास जी को गद्दी पर बैठाकर उनकी ताज़पोशी की गयी।
Previous articleजौनपुर : समाज के सबसे समर्पित मित्र होते हैं सफाईकर्मी- प्रदीप गिरी
Next articleसुल्तानपुर : वाल्मीकि विश्व के पहले लोक कवि- डॉ सुशील कुमार पाण्डेय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?