गाजीपुर : मातृभूमि रसोई का संचालन हर रविवार को, मिलेगा भरपेट भोजन

गाजीपुर : मातृभूमि रसोई का संचालन हर रविवार को, मिलेगा भरपेट भोजन

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                क्षेत्र के सिधौना चौकी प्रभारी सुनील तिवारी के नेतृत्व मे मातृभूमि रसोई का संचालन चल रहा है जिसमें जरूरतमंद लोगो मात्र पाँच रूपये मे भरपेट भोजन करवाया जा रहा हैं। पूर्व मे चौकी प्रभारी सुनील तिवारी जब चौकी प्रभारी गोरा बाजार रहें और एसटीएफ मे तब भी सकुशल कार्यक्रम का संचालक नियमित रूप से जारी रखवाया।

वर्तमान मे सिधौना चौकी प्रभारी बनाये जाने पर सुनील तिवारी ने कार्यक्रम को नियमित रूप जारी रखने जी-तोड़ मेहनत की और जरूरतमंद लोगो को मात्र पाँच रूपये मे भरपेट भोजन करवाना शुरू किया। सुनील ने बताया कि आज मातृभूमि रसोई का संचालन पिछले दो सालो से करवाया जा रहा हैं जहाँ जरूरतमंद लोगो को कोरोना काल में हुए लाॅकडाउन के समय से मास्क, सेनेटाइजर से लेकर राहत समाग्री वितरण की गयी। साथ ही जरूरतमंद लोगो को मात्र 10 रूपये मे भरपेट भोजन करवाया जा रहा हैं। यह कार्यक्रम हर रविवार को जारी रहेगा।कार्यक्रम मे संगठन की तरफ से मुकेश मौर्या, जितेंद्र तिवारी, विवेक वर्मा, विवेक गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहें।
Previous articleजौनपुर : फसल बीमा प्रचार वाहन को जिलाधिकारी ने किया रवाना
Next articleजौनपुर : करेंट की चपेट में आने से हिस्ट्रीशीटर की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?