जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से हिस्ट्रीशीटर की मौत

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से हिस्ट्रीशीटर की मौत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के बरंगी गांव में सोमवार की सुबह एक हिस्ट्रीशीटर की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लग गए।

बरंगी गांव निवासी 45 वर्षीय आसिफ पूत्र स्व. फिरोज सुबह पानी का मोटर चलाने के लिए तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया। परिजन मानीकलां एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक वर्ष 2020 में तीन सितम्बर को गैंगस्टर एक्ट में जेल चुका है। जेल से छूटने के बाद मजदूरी करके जीविकोपार्जन चलाता था।
Previous articleगाजीपुर : मातृभूमि रसोई का संचालन हर रविवार को, मिलेगा भरपेट भोजन
Next articleजौनपुर : गैंगस्टर एक्ट का आरोपित तमंचा के साथ गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?