गाजीपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मोदीजी का अवतरण दिवस

गाजीपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मोदीजी का अवतरण दिवस

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के बहेरी में शनिवार की दोपहर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके क्षेत्रवासियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहें। क्षेत्र के बहेरी स्थित दिनेश मौर्य के आवास पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।इस मौके पर विधानसभा प्रभारी फसल बीमा योजना सैदपुर मिथिलेश दीक्षित ने बताया कि वर्षो बाद देश को ईमानदार व कर्मठ प्रधानमंत्री मिला है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। दुनिया भर में भारतवासियों को सम्मान की निगाह से देखा जा रहा है और यह सब प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही संभव हो सका। वहीं भाजपा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष डॉ बाबूलाल यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के निर्माता हैं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की तरह ही भारत का सबल-समृद्ध सृजन किया है।इस मौके पर दिनेश मौर्या, जिला कार्य समिति सदस्य लालबहादुर यादव, राजेंद्र गुप्ता, अजीत राम, नन्दलाल यादव, मुकेश, हरिनाथ पाल, संजीव कुमार सिंह, आदि लोग उपस्थित रहें।
Previous articleजौनपुर : विश्व हिन्दू परिषद की विभाग योजना बैठक संपन्न
Next articleजौनपुर : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने युवक से मोबाइल व नकदी लूटा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?