गोशाला में बीमार गोवंश के घाव में पड़े कीड़े, रिस रहा खून

गोशाला में बीमार गोवंश के घाव में पड़े कीड़े,रिस रहा खून

# मृत गोवंश का शव पड़े होने का आरोप,दुर्गंध से परेशान ग्रामीण

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               मुजक्किरपुर स्थित गोशाला में गोवंशों की बदहाल स्थिति का मामला सामने आया है।यहां एक गोवंश का शव कई दिनों से पड़े होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।शव से दुर्गंध उठने से आसपास के लोगों को परेशानी होने की बात कही जा रही है।वहीं,एक बीमार गोवंश की आंख और पूंछ के नीचे घाव में कीड़े पड़ गए हैं।घाव से खून रिसने का भी आरोप है।इस मामले से संबंधित वीडियो भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
प्रसारित वीडियो में गोवंशीय के शरीर पर बने गहरे घाव दिखाई दे रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि घाव में कीड़े पड़ गए हैं और कौवे घायल गोवंशीय के शरीर के घाव को नोच रहे हैं।इससे गोशाला में गोवंशियों की देखरेख और उपचार व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।बताया गया कि गोशाला में वर्तमान में करीब 138 गोवंश रखे गए हैं। मौके पर लगभग दो क्विंटल चोकर और 15 क्विंटल भूसा भी स्टाक में रखा मिला।पर्याप्त चारा उपलब्ध होने के बावजूद बीमार गोवंश की ऐसी स्थिति सामने आने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
मामले में खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल से बात की गई तो उन्होंने पहले कहा कि ऐसा नहीं हो सकता।वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी देने पर उन्होंने कहा कि संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया जा रहा है।ग्रामीणों ने गोशाला में नियमित साफ-सफाई कराने,बीमार गोवंशों का तत्काल उपचार कराने तथा मृत गोवंशीय के शव को तत्काल हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में गोवंशियों की देखरेख में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
Previous articleबारिश के बीच बोल बम के जयकारों से गूंजा बाजार, काशी के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
Next articleसोशल मीडिया पर गाली गलौज, बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?