चंदन मिश्रा हत्या: तौसीफ उर्फ बादशाह निकला मास्टरमाइंड, सभी हमलावरों की पहचान

चंदन मिश्रा हत्या: तौसीफ उर्फ बादशाह निकला मास्टरमाइंड, सभी हमलावरों की पहचान

पटना। 
तहलका 24×7
              राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।पुलिस छापेमारी शुरु कर दी है।मास्टरमाइंड और उसके चार अन्य साथियों की भी पहचान पुलिस ने कर ली है।फिलहाल आरोपी फरार हैं।एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हो रहा है कि हत्या आपसी गैंगवॉर और वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पांच हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इनमें फुलवारी शरीफ का तौसीफ उर्फ बादशाह भी शामिल है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। एसएसपी शर्मा ने कहा है कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं, जिनमें पटना के शहरी और आसपास के ग्रामीण इलाके शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत की जा रही है और किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा। पांच सशस्त्र बदमाश फिल्मी अंदाज में अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 209 में घुसे और चंदन मिश्रा को निशाना बनाते हुए करीब 4-5 गोलियां दागीं। वारदात के बाद आरोपी तेजी से सीढ़ियों से भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावर बिना मास्क और हेलमेट के थे और हाथों में पिस्टल लहराते हुए घटना को अंजाम दे रहे थे। गोली चलने की आवाज से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और स्टाफ में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पटना के वरीय पुलिस अधिकारी, एसपी शहर और आईजी पटना पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोलियों के कारतूस बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया। चंदन मिश्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Previous articleपेड़ से गिरने पर टूटी गर्दन, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी
Next articleमुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?