छप्पर युक्त गुमटी में लगी आग,सब कुछ जलकर खाक

छप्पर युक्त गुमटी में लगी आग,सब कुछ जलकर खाक

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
              रविवार भोर 4 बजे के आसपास अढ़नपुर गांव में छप्पर युक्त गुमटी में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई।आग इतनी तेज थी कि गुमटी का पूरा ढांचा,छप्पर,टिन-शेड व अंदर रखी दुकानदारी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।बताया जा रहा है रविवार भोर में सराय मोहिउद्दीनपुर पट्टी मार्ग स्थित उक्त गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास चौबाहा गांव निवासी अजय तिवारी छप्पर डालकर गुमटी में चाय समोसे आदि बेचने कर परिवार की जीविका चलाते थे।
रविवार भोर में दुकान से आग की लपटे उठती दिखी।जब तक लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का जुगाड लगाया गया,गुमटी में रखी फ्रिज ठंडा समेत दुकानदारी का सारा सामान और बेंच तख्ता आदि जलकर खाक हो गया।पीड़ित की मानें तो केवल हजारों रूपए लागत का ठंडा और फ्रीज ही जल गया।पीड़ित ने बगल गांव के ही एक व्यक्ति पर जहां रंजिशन आग लगाने का हवाला देते हुए पुलिस में तहरीर दी है,वहीं लोगों में अगलगी के पीछे अलग अलग चर्चाएं है।
सूचना पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी यजुर्वेद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कटका गांव निवासी आरोपी प्रिंस यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleडांट से नाराज होकर घर से भागे किशोर को पुलिस ने किया बरामद
Next articleपरशुराम जयंती पर चिकित्सा शिविर, विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?