छप्पर रखने के दौरान हुए विवाद में आगजनी, महिला झुलसी

छप्पर रखने के दौरान हुए विवाद में आगजनी, महिला झुलसी

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7 
             सरपतहा थाना क्षेत्र के समोधपुर झंखड़िया टोला गांव निवासी महिला बुधवार को छप्पर रखने के दौरान हुए विवाद के बाद आगजनी में बुरी तरह से झुलस गयी। आनन-फानन महिला को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह उक्त गांव में एक विवादित जमीन पर एक पक्ष के द्वारा छप्पर रखने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उसी दौरान विरोध जताने वाले पक्ष की महिला बिन्दू सिंह (45) पत्नी कृष्ण कुमार सिंह आग से झुलस गयी। आनन-फानन में उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक की मानें तो महिला का चेहरा कंधा और हाथ झुलस गया है।
इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने मामला छप्पर रखने को लेकर मारपीट का बताते हुए चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की बात कही। महिला के झुलसने के सवाल पर उन्होंने स्वत: आग से झुलसने की आशंका जताई।
Previous articleकिसान को मिला सिंचाई सोलर पम्प
Next articleदो व्यक्ति पाए गए कोरोना संक्रमित : सीएमओ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?