छह हजार रुपये के बकाये पर बैंक शाखा की बिजली कटी, घंटों ठप्प रहा काम

छह हजार रुपये के बकाये पर बैंक शाखा की बिजली कटी,घंटों ठप्प रहा काम

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
                बिजली विभाग के बकाया बिल वसूली अभियान के तहत यूनियन बैंक की शिवापार शाखा का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।करीब छह हजार रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण की गई इस कार्रवाई से शाखा का कामकाज कुछ समय के लिए प्रभावित रहा और बैंक पहुंचे ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक हमेशा समय पर बिजली बिल का भुगतान करता रहा है।
इस बार वह लगभग 10 दिनों के अवकाश पर थे,जिसके चलते निर्धारित समय सीमा के भीतर बिल जमा नहीं हो सका।इसी दौरान बिजली विभाग की टीम ने बकाया राशि के आधार पर कनेक्शन विच्छेद कर दिया।उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही बकाया बिल जमा कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई।घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा रही कि महज छह हजार रुपये के बकाये पर राष्ट्रीयकृत बैंक की बिजली काटे जाने से बिजली विभाग की वसूली अभियान में सख्ती स्पष्ट दिखाई दी।
उधर,बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाया वसूली अभियान के तहत सभी उपभोक्ताओं पर समान रुप से कार्रवाई की जा रही है।सरकारी,निजी संस्थान अथवा आम उपभोक्ता,किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता।निर्धारित समय पर बिजली बिल जमा नहीं होने पर नियमानुसार कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की जाती है।
Previous articleअयोध्या प्रकरण पर राजनीति उचित नहीं: मायावती
Next articleआम लदी डीसीएम की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, बेटा गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?