छात्रा का शव फंदे से लटकता पाए जाने से फैली सनसनी

छात्रा का शव फंदे से लटकता पाए जाने से फैली सनसनी

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मोड़ स्थित बमैला गांव में एक छात्रा का शव उसके किराए के कमरे में पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। डी. फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा विनीता विश्वकर्मा सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव की निवासी थी जो शकुंतला फार्मेसी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह अन्य छात्राओं ने उसे पानी लेने के लिए बुलाया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर विनीता का शव पंखे से लटकता हुआ दिखाई दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी केराकत अजित रजक, थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतका के परिजनों को सूचित करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए गए।क्षेत्राधिकारी अजित रजक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।पुलिस मामले में आत्महत्या और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
Previous articleएसपी के आदेश पर दो भाइयों के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज
Next articleफिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?