जनपद में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को लगी मुफ्त प्रीकाशन डोज

जनपद में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को लगी मुफ्त प्रीकाशन डोज

# 30 सितंबर तक मुफ्त लगवा सकेंगे प्रीकोशन डोज़

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 30 सितंबर तक कोविड-19 की मुफ़्त प्रीकाशन डोज लगनी है। इसी क्रम में जिले में अभी 10.19 लाख लोगों को मुफ्त प्रीकाशन डोज लग चुकी है। जनपद में कोविड टीका की अब तक 90.73 लाख डोज लगाई जा चुकी है। इसमें कोविड टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज शत-प्रतिशत लगाई जा चुकी है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेन्द्र सिंह ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों से 30 सितंबर तक अपना मुफ्त प्रीकाशन डोज अवश्य लगवा लेने की अपील की है। डीआईओ ने बताया कि 30 सितंबर तक ही मुफ्त प्रीकाशन डोज लगाई जाएगी। इसके बाद 18 वर्ष से ऊपर के किसी भी लाभार्थी को प्रीकाशन डोज लगवाना होगा तो उसे प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर भुगतान देकर ही प्रीकाशन डोज लगवाना होगा।

# जनपद में टीकाकरण की स्थिति

डीआईओ ने बताया कि अभी तक जनपद में 90,73,238 से ज्यादा टीके की डोज लगाई जा चुकी है, जिसमें से 41,13,023 से ज्यादा को पहली डोज, 39,53,002 से ज्यादा को दूसरी डोज तथा 10,07,213 से ज्यादा लोगों को प्रीकाशनरी डोज लगाई जा चुकी है। 18 वर्ष अधिक उम्र के 35,97,238 लोगों को प्रथम डोज तथा 34,76,029 से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष में लोगों में 3,18,633 प्रथम डोज तथा 3,01,011 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 12 से 14 वर्ष 1,97,162 लोगों को प्रथम डोज तथा 1,75,962 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
Previous articleजौनपुर : सपना पूरा करने तक सौ फीसदी प्रयत्न रहेगा जारी- सर्वेश चंद
Next articleकेंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया विकास योजनाओं की समीक्षा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?