जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो हंसिया व दो डंडे बरामद

जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,दो हंसिया व दो डंडे बरामद

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                पुलिस ने आबादी की जमीन के विवाद में हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो हंसिया और दो डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था,जो हिंसक रुप ले लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट हुई।घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए,जबकि प्रथम पक्ष की कलावती देवी और द्वितीय पक्ष की मीना देवी गंभीर रुप से घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती हैं।दोनों पक्षों की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया।
रविवार की सुबह करीब उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ हुसैनाबाद गांव से तीन वांछित आरोपियों बलवन्त बिंद पुत्र लालजी बिंद,रामअकल उर्फ मकल बिंद पुत्र मंशीलाल बिंद तथा हरिन्द्र बिंद पुत्र स्वर्गीय रामप्यारे बिंद को गिरफ्तार किया।पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो हंसिया और दो डंडे बरामद किए गए।पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
Previous articleकांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ, एक माह तक मिलेगी सेवा
Next articleनाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, मां ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?