जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा: अमित शाह

जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा: अमित शाह

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
              जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा वादे के मुताबिक बहाल किया जाएगा। उक्त बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहीं।हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई समय सीमा नहीं बताई है।अमित शाह ने टाइम्स नाउ समिट 2025 कार्यक्रम में कहा कि पिछले वर्ष जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराए गए थे।
राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की समय सीमा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमने आश्वासन दिया है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। लेकिन सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया जा सकता है कि यह कब दिया जाएगा।बता दें कि वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिए जाने के साथ ही तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में बांट दिया गया था। इस दौरान अमित शाह ने संसद में कहा था कि सही समय पर जम्मू कश्मीर का राज्य के दर्जे को बहाल कर दिया जाएगा।
शाह ने कहा कि कश्मीर में 40 साल के बाद यह पहला चुनाव हुआ था जिसमें किसी भी स्थान पर पुनर्मतदान नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक भी आंसू गैस के गोले या गोली नहीं चलाई गई। 60 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, यह बहुत बड़ा बदलाव है।
Previous articleछेड़खानी मामले में अब होगी जेल, पुलिस ने तैनात किए “शिष्टाचार” दस्ते
Next articleट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोरी की मौत, दो घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?