जांच कमेटी पहुंची नगर पंचायत कार्यालय, ईओ पर दुर्व्यवहार एवं भ्रष्टाचार का लगा है आरोप

जांच कमेटी पहुंची नगर पंचायत कार्यालय, ईओ पर दुर्व्यवहार एवं भ्रष्टाचार का लगा है आरोप

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के सभासदों द्वारा बीते 19 अगस्त को जिलाधिकारी से ईओ शशिकांत तिवारी पर दुर्व्यवहार करने एवं पुराने कार्यों का नया टेंडर निकालकर उसका भुगतान करवा लेने की शिकायत की गई थी। जिसपर डीएम द्वारा गठीत तीन सदस्यीय जांच कमेटी नगर पंचायत कार्यालय पहुंची।
बता दें कि बीते 19 अगस्त को नगर पंचायत के 9 सभासदों ने सभासद अतीक अहमद की नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को शिकायत पत्र दिया।
जिसमें आरोप लगाया कि ईओ द्वारा किसी कार्य के करने के लिए कहने, साफ-सफाई व मच्छर जनित रोगों के दवाओं का छिड़काव करने पर दुर्व्यवहार व झड़प की जाती है। चोरसंड उत्तरी, सखैला सहित कई वार्डों में पुराने किए कार्यों पर नया टेंडर जारी कर उनका भुगतान फर्जी ढंग से करवा लिया गया है। सभासदों के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल सीआरओ के नेतृत्व में तीन सदस्यी टीम गठित किया। टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां पहले से ही शिकायत करने वाले सभासद मौजूद थे।
जांच कमेटी के सदस्य प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय सीआरओ अजय अम्बष्ठ, एक्सईएन आरईएस, ईओ, चेयरमैन सीतामनी सोनकर सहित सभासदों के साथ बंद कमरे में बैठक शुरु की। इस पर सभासदों द्वारा ईओ के ऊपर हमेशा कार्यालय आने पर झड़प करने का आरोप लगाया, बिना बोर्ड की अनुमति से कई पुराने कार्यों को मनमाने ढंग से करके फर्जी भुगतान करने का आरोप लगाया।जांच कमेटी में सीआरओ ने सभी के बताए गए बिन्दुओं को नोट किया और टीम वापस चली गई।
वार्डों में हुए फर्जी कार्यों का जांच करने के लिए जांच कमेटी द्वारा स्थलीय निरीक्षण न करने पर सभासद नाराज दिखे। सभासद अतीक अहमद सहित अन्य सभासदों ने कहा कि जांच के नाम पर कोरम पूरा किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जांच कमेटी द्वारा स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया, जिससे वह असंतुष्ट है। वहीं कई व्यापारियों और मछली विक्रेताओं ने आकर सीआरओ को लिखित ज्ञापन देते हुए ईओ के ऊपर अनावश्यक रुप से अतिक्रमण के नाम पर परेशान करने की बात कही।
सभासदों ने इस जांच प्रक्रिया से असंतुष्टि जताई और आगे पुनः मामले की निष्पक्ष जांच के लिए डीएम से मिलने की बात कही।शिकायत करने वाले सभासद अतीक अहमद, अजीत विश्वकर्मा, सिकंदर यादव, तौफीक अंसारी, अनुपमा भारती, सबीना अंसारी, अमन कुमार आदि प्रमुख रहे। जांच कमेटी में आये प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय सीआरओ अजय अम्बष्ठ ने बताया कि अध्यक्ष, ईओ और शिकायत करने वाले सभासदों की उपस्थिति में मीटिंग कर उनकी शिकायतों को सुना गया है और उसे नोट किया गया है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जायेगी।
Previous articleउपराष्ट्रपति चुनाव के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त, 9 सितंबर को होगा मतदान और मतगणना
Next articleअमेरिका के टैरिफ झटके के बाद भारत की नई रणनीति: 30 देशों में बढ़ेगा निर्यात
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?