जिम कार्बेट नैनीताल डिस्ट्रिक्ट अधिवेशन में लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर ने लहराया परचम
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
लायंस क्लब इंटरनेशनल 321ई के डिस्ट्रिक्ट महाधिवेशन में लायंस क्लब क्षितिज ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जौनपुर जिले का नाम रोशन किया। जिम कार्बेट नैनीताल में हुए अधिवेशन में पूरे डिस्ट्रिक्ट से 26 जिलों के 90 क्लबों ने भाग लिया जिसमें कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। लायंस क्लब क्षितिज ने इस महाधिवेशन में पहली बार प्रतिभाग करते हुए पंक्चुअलिटी में प्रथम स्थान अर्जित कर सभी को बता दिया की हौसले अगर बुलंद हो तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

इस पुरस्कार को वर्तमान गवर्नर लायन चैतन्य पंड्या व रागिनी पांड्या के कर कमलों द्वारा संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, सर्वेश जायसवाल, अतुल सिंह, नीतीश सिंह व कौशल त्रिपाठी ने प्राप्त किया। इस महाधिवेशन में लायन सी.ए. सौरभकांत को गवर्नर के रूप में चुना गया। प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में अजय मल्होत्रा व द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में बलवीर सिंह बग्गा को चुना गया।लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष लायन जय कृष्ण साहू जैकी ने प्रथम पुरस्कार जीतने पर संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी व आभार व्यक्त किया।

















