जीरो टॉलरेंस की नीति से अपराधियों के हौसले पस्त, कानून-व्यवस्था हुई मजबूत: डीजीपी

जीरो टॉलरेंस की नीति से अपराधियों के हौसले पस्त, कानून-व्यवस्था हुई मजबूत: डीजीपी

वाराणसी। 
तहलका 24×7 
             प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार मजबूत हुई है। यह बात उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने वाराणसी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।डीजीपी ने कहा कि गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है और अपराधियों के मन में कानून का भय बढ़ा है।
महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति केंद्र प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।इनके माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा,सहायता और जागरुकता संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।उन्होंने बताया पुलिस बल को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए भर्ती किए गए 60,244 नए आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।चरणबद्ध तरीके से इन्हें विभिन्न जनपदों में तैनात किया जा रहा है,जिससे पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
डीजीपी ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।इन क्षेत्रों में बेहतर परिणाम के लिए आधुनिक तकनीकों और विशेष अभियानों का सहारा लिया जा रहा है।वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के संबंध में उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश ने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है और देश के शीर्ष पांच राज्यों में स्थान बनाया है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।प्रेसवार्ता के दौरान डीजीपी ने दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Previous articleआंधी में ट्रांसफार्मर समेत खंभा गिरा, एक दर्जन गांवों की बिजली गुल
Next articleराम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: कर्मचारी के घर से 10 लाख नकद बरामद, एसआईटी जांच शुरु
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?