आंधी में ट्रांसफार्मर समेत खंभा गिरा, एक दर्जन गांवों की बिजली गुल

आंधी में ट्रांसफार्मर समेत खंभा गिरा,एक दर्जन गांवों की बिजली गुल

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
             शनिवार दोपहर आई तेज आंधी,बारिश और गरज-चमक ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया।सिंधाई गांव में ट्रांसफार्मर लगा विद्युत खंभा धराशाई हो गया,जबकि महरौड़ा गांव के पास एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से बाराकला फीडर की आपूर्ति ठप हो गई।इससे करीब एक दर्जन गांवों में बिजली संकट खड़ा हो गया।जानकारी के अनुसार दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हो गई।
इसी दौरान अहिरोपरशुरामपुर विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली बाराकला फीडर की उच्चदाब लाइन पर महरौड़ा गांव के समीप एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा।पेड़ गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए और आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं सिंधाई गांव में तेज हवाओं के दबाव से ट्रांसफार्मर सहित विद्युत खंभा जमीन पर गिर गया।घटना के बाद नौली,महरौड़ा,बाराकला,गोरारी,डोमनपुर,सिंधाई, मजडीहा,कौड़िया समेत आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति,मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हुए।
उमस भरे मौसम में बिजली न रहने से बच्चों,बुजुर्गों और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश थमने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरचकिया।लाइनमैन विकलेश व योगी यादव ने कर्मचारियों के साथ क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत तथा गिरे पोल को दोबारा स्थापित करने का कार्य शुरु कराया।विभागीय अधिकारियों के अनुसार एचटी लाइन से पेड़ हटाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
Previous articleकरोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?