जूनियर जेसी विंग ने की “वात्सल्य” परियोजना की शुरुआत

जूनियर जेसी विंग ने की “वात्सल्य” परियोजना की शुरुआत

# नवजात शिशुओं और माताओं को दिया उपहार

शाहगंज, जौनपुर।
विजय यादव
तहलका 24×7
               जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग द्वारा मातृत्व और वात्सल्य की भावना को सम्मानित करने हेतु “वात्सल्य” नामक श्रृंखलाबद्ध परियोजना का शुभारंभ किया। जिसकी पहली कड़ी का आयोजन बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्साधीक्षक डॉ. रफीक फारुकी रहे।
जिन्होंने नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जेसीआई शाहगंज सिटी की टीम ने नवजात शिशुओं को उपहार देकर उनके आगमन का अभिनंदन किया और माताओं को सम्मान स्वरुप उपहार भेंट किए। जूनियर जेसी विंग के चेयरमैन आयुष अग्रहरि ने बताया कि परियोजना के तहत हर महीने बच्चों से जुड़ा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि समाज में मातृत्व और स्नेह की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ, राम अवतार अग्रहरि, अध्यक्ष विवेक सोनी, सचिव रवि अग्रहरि, रौनक मोदनवाल, जेजे दुर्गेश चौरसिया, आयुष कसेरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।संचालन जेसी आदित्य अग्रहरि ने करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Previous articleडॉ. फारूक अरशद देंगे उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क रेडियोलॉजी की सेवाएं
Next articleपेड़ से टकराई बोलेरो, तीन की मौत, दो गम्भीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?