जेसीआई ने आयोजित किया हैंडराइटिंग कंपटीशन

जेसीआई ने आयोजित किया हैंडराइटिंग कंपटीशन

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               व्यतित्व विकास की संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा गुरुवार को सबरहद गांव स्थित सेन्ट जॉस स्कूल में हैंडराइटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को तीन अलग अलग लेवल में बांटा गया।कक्षा 3 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 के कुल 83 छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
जिसमें पहली श्रेणी में आन्या सोनी कक्षा 5 और अहाना यादव  कक्षा 4 ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 4 की श्रेया राज ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरी श्रेणी में कुल 31 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसमें अरना साहू कक्षा 6 और आनंद 8 ने द्वितीय स्थान हासिल किया, 8वीं की छात्रा कामाख्या पाण्डेय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
श्रेणी तीन में कुल 22 बच्चों प्रतिभाग किया, जिसमें कक्षा 10 की ग्लोरी सिंह और कक्षा 9 की अंशिता मौर्य द्वितीय स्थान पर रहीं, वहीं 12वीं की छात्रा आकांक्षा बिंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ठ हैंडराइटिंग के लिए कक्षा 9 की आयुषी यादव को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम आयोजन के लिए संस्था के अध्यक्ष विनायक गुप्ता ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को भी सम्मानित किया।
विद्यालय ने जेसीआई के कार्य की सराहना की और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम के दौरान सचिव मिनहाज इराकी, पूर्व अध्यक्ष मो. सरफराज, कुशाग्र अग्रहरि, अखिलेश कुमार, शाहिद अंसारी, फहद खान आदि उपस्थित रहे।
Previous articleअभिनेत्री आलिया भट्ट से लाखों की धोखाधड़ी
Next articleकालेज की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?