जौनपुर : 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
महराजगंज। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के रोकथाम व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने एक अभियुक्त विमलेश पुत्र गनेश निवासी उदयभानपुर थाना महराजगंज को वासुपुर पुलिया के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।