जौनपुर : 115 वर्षीय वयोवृद्ध महारानी देवी को किया गया सम्मानित
# अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर अपर जिलाधिकारी ने निवास पर जाकर किया सम्मानित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता को सम्मान करने की कड़ी में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामेश्वर प्रसाद सिंह की पत्नी 115 वर्षीय वयोवृद्ध महारानी देवी जो 366 जौनपुर विधानसभा की वरिष्ठ मतदाता को रासमण्डल स्थित उनके निवास स्थान पर जाकर भारत निर्वाचन आयुक्त का सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

















