अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मानित किए गये वरिष्ठ मतदाता
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में वरिष्ठ एवं शतायु मतदाता सम्मान समारोह आयोजित हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उपजिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को माल्यार्पण कर भारत निर्वाचन आयुक्त का पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


















