जौनपुर : 21 मार्च से लगेगी 12 से 14 साल के बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
भारत सरकार की ओर से 12 से 14 साल के बच्चों को दिए जा रहे कोरोनारोधी टीका कोर्बेवैक्स शाहगंज में 21 मार्च से लगना शुरू होगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रफीक फारूकी ने बताया कि टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है।

















