जौनपुर : 24 किलोग्राम गांजे के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मुंगरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर 24 किलो अवैध गांजा के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र हाइवे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों श्याम लाल यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी गौरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़, अजय गुप्ता पुत्र रामचन्दर गुप्ता निवासी निर्भयपट्टी थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ एंव अनूप गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता निवासी नाथ का पूरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।