जौनपुर : 64 लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
शाहगंज ब्लाक के सोंधी स्थित कार्यालय सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दैवीय आपदा पीड़ित और मुसहर समाज के 64 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृति प्रमाणपत्र दिया गया। आवास प्रमाणपत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

















