रामपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति को कोटिगांव नहर के पास खड़े थे और पुलिस को देखकर भागने लगे जिसको पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा लिया। पकड़े गये अभियुक्तों मे महेश चौहान पुत्र रामजीत निवासी जीतापुर, सकरा थाना रामपुर के पास से 40 लीटर एंव रामजीत पुत्र स्व रामलखन निवासी जीतापुर, सकरा थाना रामपुर के पास से 40 लीटर नाजायज देशी शराब बरामद किया गया। दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।