जौनपुर : IHWO के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ राम नारायण सिंह

जौनपुर : IHWO के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ राम नारायण सिंह

# भारत विकास परिषद ने माल्यर्पण कर किया स्वागत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  आइडियल होमियोपैथी वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राम नारायण सिंह को बनाये जाने की खुशी में उनके वाजिदपुर आवास पर भारत विकास परिषद व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने माल्यार्पण व स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ सिंह ने कहा कि संस्था को और ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करूंगा। समय समय पर संगठन का जो दिशा निर्देश होगा उससे लोगों को अवगत कराते हुए और सामाजिक कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर डॉ आलोक सिंह, डॉ तुषार सिंह, डॉ सुधीर सिंह, डॉ संजय यादव व भारत विकास परिषद के नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी, दिलीप जायसवाल, अतुल सिंह, राहुल पांडे, डॉ आशुतोष सिंह उपस्थित रहे। जिले के प्रमुख सम्मानित पत्रकार दीपक श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ, अजीत सिंह जी न्यूज़, प्रशांत विक्रम सिंह इंडिया पब्लिक खबर उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : मां के दूध से बढ़ती है बच्चे में प्रतिरोधक क्षमता- सीएमएस
Next articleएम.एक्स. प्लेयर पर रिलीज हुई फिल्म “इति समाप्तम”- स्वराम शर्मा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?