जौनपुर : अंतर्जनपदीय पशु तस्कर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

जौनपुर : अंतर्जनपदीय पशु तस्कर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

# गोबध समेत अन्य संगीन धाराओं का वांछित अभियुक्त चल रहा था फरार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव निवासी गोबध समेत अनेक मामलों में वांछित अभियुक्त को खेतासराय पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसकी पुलिस काफी दिनों से तलाश में थी। चूंकि यह अंतर्जनपदीय गोतस्करी में तो लिप्त ही था इसके अलावा पुलिस की नाक में दम कर इसने पुलिस मुखबिरी के शक में गत दिनों दो परिवार को जहां घर में चढ़ कर मारा पीटा था वहीं कार आदि भी तोड़ दिया था साथ ही पुलिस में न जाने की धमकी भी दिया था।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत खेतासराय पुलिस द्वारा गश्त के दौरान गोबध में अनेक थानों के वांछित अभियुक्त मो दिलशाद पुत्र स्व. मुस्लिम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय को एक अदद नाजायज तमंचा मय कारतूस के साथ गोरारी बाजार (रानीमऊ मोड़) के पास से सुबह गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की गई। टीम में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक हरिशंकर यादव, रंजन कुमार सिंह, अनंत यादव, महंगूँ यादव शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य चुने गए ईशान
Next articleजौनपुर : नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?