जौनपुर : भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य चुने गए ईशान
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया सेल की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार की 28 पदाधिकारियों के सूची की घोषणा गुरुवार को हुई जिसमें जौनपुर जिले के तेज तर्रार युवा भाजपा नेता ईशान जायसवाल को भाजपा ओबीसी मोर्चे का प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य का दायित्व भाजपा संगठन ने दिया। इस घोषणा से पूरे जिले में उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और बधाई देने वालों का तांता लग गया।


















