जौनपुर : अखण्ड रामायण के समापन पर आयोजित हुआ भव्य भण्डारा

जौनपुर : अखण्ड रामायण के समापन पर आयोजित हुआ भव्य भण्डारा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                स्थानीय कन्या इण्टर कालेज के संकट मोचन मंदिर में बसंत पंचमी पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण समापन पर रविवार को हवन-यज्ञ किया गया। इस मौके पर शाम को भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। देर रात्रि तक भण्डारा चलता रहा।संकट मोचन मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद से हर वर्ष बसंत पंचमी के दिन मंदिर में श्रृंगार महोत्सव का आयोजन होता है।

इस परम्परा को कायम रखते हुए बसंत पंचमी के दिन हनुमान जी और सरस्वती की मूर्ति का ऋंगार किया गया। फिर अखण्ड रामायण पाठ शुरू हुआ। दूसरे दिन अखण्ड रामायण पाठ के समापन पर भण्डारा किया गया। बीते वर्ष की भांति इस बार भी यजमान संजय कुमार विश्वकर्मा सपत्नी रहे। हवन-यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी पं. सच्चिदानन्द तिवारी ने पूजन कराया। सहयोग में कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ चंद्रजीत मौर्य, जगदम्बा पाण्डेय, मनीष गुप्ता, सुरेश कुमार जायसवाल, सच्चिदानंद मौर्य, राय साहब गुप्ता, बृजनाथ जायसवाल, गोरख विश्वकर्मा, उषा मौर्य समेत अन्य श्रद्धालु रहे।
Previous articleजौनपुर : विधान परिषद निर्वाचन के लिए दिया गया प्रशिक्षण
Next articleजौनपुर : पैसा मांगने पर दबंगों ने मछली व्यवसायी को पीटा, मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?