जौनपुर : अग्निपथ विरोध में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले तीन पुलिस हिरासत में

जौनपुर : अग्निपथ विरोध में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले तीन पुलिस हिरासत में

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 इंटरनेट व व्हाट्सएप ग्रुप में अग्निपथ को लेकर भड़काऊ व विरोध प्रदर्शन पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दो युवक सहित ग्रुप एडमिन को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।रविवार की दोपहर करीब दो बजे इंटरनेट हुआ व्हाट्सएप पर अग्निपथ को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के वायरल मैसेज से बवाल की आहट पाकर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई।

नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस ने सर्विलेंस के सहयोग से भड़काऊ पोस्ट डालने वाले क्षेत्र के कछरा गांव निवासी एक युवक और ग्रुप एडमिन व एक अन्य को कोतवाली पुलिस ने शाम को छापेमारी कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त युवकों से पूछताछ करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि अग्निपथ को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले तीन युवकों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : योग से ही कई रोगों का निदान- योगाचार्य अंकुश जी
Next articleजौनपुर : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?