जौनपुर : योग से ही कई रोगों का निदान- योगाचार्य अंकुश जी
# पांचवें दिन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में हुआ योगाभ्यास
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में खेलकूद परिषद, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अमृत योग सप्ताह के पांचवें दिन कुलसचिव समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में यह कार्यक्रम चल रहा है।


















