35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : अज्ञात बदमाशों ने घर पर चढ़कर बैंक कर्मी को मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

जौनपुर : अज्ञात बदमाशों ने घर पर चढ़कर बैंक कर्मी को मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गयी जब अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मी के घर पर चढ़ कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर एक युवक को जख्मी कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर पूरा इलाका दहल गया। सूचना थानाध्यक्ष लाइन बाजार व क्षेत्राधिकारी शहर जितेंद्र दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उक्त गांव के निवासी अमित श्रीवास्तव पुत्र स्व. ललित मोहन श्रीवास्तव अपने आवास पर सुबह बैठा था उसी समय एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे जिसमे से एक बदमाश ने अमित को लक्ष्य करके फायरिंग शुरू कार दी। गोली अमित के पैर में लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जिला अस्पताल पहुंची पत्नी ने बताया कि मेरे पति को जमीनी रंजिश में गोली मारी गयी है। चार गोली चली है मारने वाले कौन लोग है हम उनको नहीं पहचानते है।घायल अमित श्रीवास्तव ने बताया कि हमलावरों ने जमीनी व घर के विवाद में गोली मारी है सुबह ये लोग मेरे घर आये और हमारी पत्नी से मुझे पूछ रहे थे कि मैं घर के पीछे से आ गया और ये लोग गोली चलाने लगे मेरे पैर में गोली लगी है। एक गोली मिस कर गयी मुझे पेट मे गोली मारने वाले थे मैं भाग गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37187761
Total Visitors
783
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This