जौनपुर : अतिक्रमण मुक्त हुए तालाब की भूमि पर पुनः कब्जा होने पर लेखपाल निलंबित

जौनपुर : अतिक्रमण मुक्त हुए तालाब की भूमि पर पुनः कब्जा होने पर लेखपाल निलंबित

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद फिर कब्जा होने के मामले में हल्का लेखपाल को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने निलंबित किया है।

गांव के तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। इसे 23 मार्च 2022 को राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर हटवा दिया गया था लेकिन कुछ ही दिनों बाद पुन: कब्जा कर लिया गया। मामले में हल्का लेखपाल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के मामले में संलिप्त ठहराते हुए उपजिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है।
Previous articleजौनपुर : घर से भागी दो सगी बहनों को पुलिस ने लखनऊ से किया बरामद
Next articleजौनपुर : सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों की सम्मान के साथ हुई विदाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?