जौनपुर : सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों की सम्मान के साथ हुई विदाई
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह पुलिस लाइन्स सभागार में आयोजित किया गया जिसमें कुल 05 उप निरीक्षक, 03 मुख्य आरक्षी व 01 आरक्षी ने अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।

पुलिस लाइन्स सभागार में आयोजित विदाई समारोह में डॉ संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर द्वारा सभी को उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की शुभकामना किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक जौनपुर एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी गण मौजूद रहें।

















