जौनपुर : अधिक शराब पीने से श्रमिक की मौत

जौनपुर : अधिक शराब पीने से श्रमिक की मौत

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   थाना क्षेत्र के अइलिया गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

झारखंड के रांची जनपद के थाना माडर के मोडमा गांव निवासी प्रेम (35) क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। लोगों के अनुसार उसने शराब पी रखी थी। वह किसी काम से बजरंगनगर बाजार आ रहा था। रास्ते में अइलिया गांव के पास उसने हैंडपंप से बोतल में पानी भरा। बोतल से ज्यों ही पानी पिया उसकी हालत बिगड़ गई। वह वहीं गिरकर छटपटाने लगा। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष चंदवक रमेश कुमार ने बताया कि श्रमिक बहुत शराब पीता था। अत्यधिक शराब पीने की वजह से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो पाएगी।
Previous articleजौनपुर : मुकदमा की पैरवी कर वापस आते समय दबंगों ने पीटा, जिला चिकित्सालय रेफर
Next articleजौनपुर : कार की चपेट में आने से सायकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?