जौनपुर : मुकदमा की पैरवी कर वापस आते समय दबंगों ने पीटा, जिला चिकित्सालय रेफर
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भूमि विवाद के मुकदमे की मड़ियाहूं तहसील से पैरवी कर वापस लौट रहे युवक की पल्टूपुर गांव के पास कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। लहूलुहान हाल में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, बरसठी पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत तीन नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















