36.7 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : अधीर रंजन के बिगड़े बोल पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

जौनपुर : अधीर रंजन के बिगड़े बोल पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

# राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू को अपशब्द कहा था कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी ने

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए अमर्यादित बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जेसीज चौराहा पर धरना प्रदर्शन कर अधीर रंजन चौधरी को बर्खास्त करने की मांग की और अधीर रंजन चौधरी एवं कांग्रेस पर खूब हमला बोला।
क्षेत्रीय मन्त्री मेनिका सिंह ने कहा कि जनजतीय महिला राष्ट्रपति को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस ने कई दशकों तक भारत पर शासन किया मगर उन्हें इस बात का विचार तक नहीं आया कि जनजातीय या दलित वर्ग से कोई शख्स राष्ट्रपति भी बन सकता है। बीजेपी ने बिना किसी पक्षपात के अल्पसंख्यक, दलित एवं जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति बनाकर इन श्रेणियों को भी सम्मान दिया। गांधी जी भी कांग्रेस के चरित्र के बारे में सोच रहे होंगे।
जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि महिला विरोधी बयान को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने अपना मूल चरित्र उजागर किया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी जनजातीय वर्ग, महिला एवं देश के संविधान का भी अपमान है। अधीर रंजन चौधरी को दोषी बताते हुए कही कि ऐसे दोषी को संसद में नहीं बैठने देना चाहिए, कांग्रेस के नेतृत्व को हम आगाह करते है कि अधीर रंजन चौधरी को बर्खास्त किया जाना चाहिए, सोनिया गांधी देश से क्षमा मांगे। क्योंकि जनजतीय बहन के राष्ट्रपति बनने से कांग्रेस के पेट मे दर्द है। अधीर रंजन ने सोनिया गांधी के संकेत पर देश की राष्ट्रपति एवं महिला का अपमान किया है। ये देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा।
उक्त अवसर पर पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माधुरी मौर्या, जिला महमंत्री विमला श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, जिला मंत्री करूंणा मौर्या, नगर अध्यक्ष सीमा तिवारी, नगर मंत्री विमला निषाद, नीलू सिंह, शिवांगी सिंह, नगर उपाध्यक्ष कमलेश निषाद, मनोज तिवारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37245800
Total Visitors
834
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें # जोन को-आर्डिनेटर घनश्याम खरवार ने किया केंद्रीय चुनाव कार्यालय...

More Articles Like This