जौनपुर : अनियंत्रित डीसीएम ट्रक पलटा, 13 गो-वंशों की मौत

जौनपुर : अनियंत्रित डीसीएम ट्रक पलटा, 13 गो-वंशों की मौत

# ट्रक चालक और खलासी फरार, पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                बदलापुर थाना क्षेत्र में वाराणसी- लखनऊ हाई-वे स्थित प्राथमिक विद्यालय मिरशादपुर की चहारदीवारी तोड़ते हुए मवेशियों से लदा मिनी ट्रक बुधवार की भोर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 13 गो-वंशों की मौत हो गई। मौके से चालक और खलासी भाग गए। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
सुल्तानपुर से जौनपुर की ओर 29 गोवंश लादकर भोर में मिनी ट्रक जा रहा था। चार बजे के करीब जैसे ही ट्रक प्राथमिक विद्यालय मिरशादपुर के पास पहुंचा वैसे ही अनियंत्रित होकर स्कूल की चहारदीवारी तोड़ते हुए पलट गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटकर गोवंशों को बचाने में जुट गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि पशु तस्कर डीसीएम पर पशु लादकर ले जाए जा रहे थे। कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक पलट गया जिससे 13 गो-वशों की मौत हो गई। मृत गो-वशों का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : जन चौपाल में एसडीएम ने सुनी आमजन की समस्याएं
Next articleवाराणसी : महान विभूतियों की जन्मस्थली का छात्रों को कराया गया भ्रमण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?