वाराणसी : महान विभूतियों की जन्मस्थली का छात्रों को कराया गया भ्रमण

वाराणसी : महान विभूतियों की जन्मस्थली का छात्रों को कराया गया भ्रमण

मिर्जामुराद।
मनीष वर्मा 
तहलका 24×7 
               सेवापुरी ब्लाक के करधना गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल के छात्रों को बुधवार एसपीसी कैडेट्स कार्यक्रम के तहत पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित माह दिसंबर के पाठ्यक्रमानुसार महान विभूतियों के जन्म स्थल का भ्रमण प्रधानाध्यापिका अंचला परमार एवं एसपीसी नोडल संतोष कुमार कुशल के नेतृत्व में कराया गया।
इसमें  छात्र-छात्राओं ने महारानी लक्ष्मीबाई का वाराणसी गंगा घाट स्थित जन्मस्थली का भ्रमण कर उनके जीवन वृत्त एवं वीर कथाओं के बारे में जानकारी ली, तत्पश्चात संत कबीर प्रकट स्थल लहरतारा का भ्रमण कर एसपीसी कैडेट्स ने निर्गुण संत कबीर के दोहा एवं रचनाओं तथा जीवन वृत्त के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। भ्रमण में एसपीसी हेतु चयनित 30 छात्र-छात्राएं, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, एसपीसी नोडल तथा भ्रमण संयोजक शिव प्रताप तिवारी एवं विपिन कुमार रहे।
Previous articleजौनपुर : अनियंत्रित डीसीएम ट्रक पलटा, 13 गो-वंशों की मौत
Next articleजौनपुर : विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से उपभोक्ता रहे हलकान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?