26.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

जौनपुर : अनुशासन प्रिय व कुशल प्रशासक थे विजय प्रताप सिंह- प्राचार्य

जौनपुर : अनुशासन प्रिय व कुशल प्रशासक थे विजय प्रताप सिंह- प्राचार्य

# पीयू के पूर्व कुलपति व श्री गणेश राय कॉलेज के पूर्व प्राचार्य की 20वीं पुण्यतिथि आयोजित

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी के पूर्व प्राचार्य डॉ विजय प्रताप सिंह की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. सिंह ने विद्यालय में जो अनुशासन कायम किया था उसका अनुसरण करते हुए आज भी उसे कायम रखा गया है। वे अनुशासन प्रिय होने के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। उनके लिए स्वहित से परे विद्यालय व समाज का हित सर्वोपरि था।शिक्षा की गुणवत्ता व विद्यालय का सतत विकास उनके जीवन का ध्येय था। डॉ. सिंह ने उनके व्यतित्व व कृतित्व के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि विद्यालय को जो शैक्षिक महत्ता व प्रतिष्ठा उनके द्वारा स्थापित की गई थी उसे कायम रखने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम को सचिव डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राम दुलार सिंह, ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37144240
Total Visitors
324
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें 

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें  # बसपा उम्मीदवार ने पति धनंजय समेत परिवार...

More Articles Like This