जौनपुर : अब शाहगंज में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन भी हुआ सुलभ
# आरके हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारक मरीज को मिला सुविधा का लाभ
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 रीढ़ की हड्डी के आपरेशन के लिए ग्रामीणांचलों के लोगों को बड़े शहर का रूख करना पड़ता था और खूब धन भी व्यय करना पड़ता था अब वह सुविधा अपने नगर में शुरू हो गई है। अब शाहगंज नगर में भी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन की सुविधा पुरानी बाजार स्थित आरके हॉस्पिटल में उपलब्ध है। गौर करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारकों को भी मुफ्त में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
आरके हॉस्पिटल के निदेशक और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ जेपी दुबे ने बताया कि क्षेत्र के ताखा रसूलपुर गांव निवासी मजदूर मिश्रीलाल के ऊपर घर बनाते वक्त दीवार गिर गई थी। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी मे चोट लग गयी, जिसके चलते रीढ़ की 2 हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया। इस वजह से उनका चलना फिरना भी मुहाल हो गया था। बेहिसाब दर्द था सो अलग.. गांव वालों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां आयुष्मान भारत योजना की सुविधा नहीं होने से पैसे भी खर्च हुए लेकिन मिश्रीलाल को आराम नहीं मिला। पैसे की कमी के चलते वो अपना पूरा इलाज भी नहीं करा पाए।
फिर कहीं से उन्हें आरके हॉस्पिटल के बारे में जानकारी मिली और पता चला कि यहां आयुष्मान भारत योजना की सुविधा भी उपलब्ध है। आयुष्मान भारत योजना की सूची में इनका नाम दर्ज था, इसलिए आयुष्मान मित्र सैफ अली ने तत्काल उनका कार्ड बना दिया। बीते 3 अक्टूबर को आरके हॉस्पिटल मिश्रीलाल की रीढ़ की हड्डियों का आपरेशन (Spine with pedicle screw fixation) सफलतापूर्वक किया गया। मिश्रीलाल अभी अस्पताल में ही हैं और उनकी हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा नियमतः देखभाल की जा रही है।
डॉ जेपी दुबे ने कहा कि ऑपरेशन का खर्च लगभग 1.5 लाख रुपये तक आता है लेकिन प्रधानमन्त्री द्वारा चलाई गयी जन हितकारी आयुष्मान भारत योजना के तहत मिश्रीलाल का नि:शुल्क इलाज किया गया। उन्होंने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि मिश्रीलाल को खुद के पैरों पर चलाकर घर भेजा जायेगा।