जौनपुर : अबूझ कारण से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर : अबूझ कारण से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में रविवार की दोपहर युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है।बाजार निवासी सोमारू उर्फ बोड़ई गौड़ का 18 वर्षीय पुत्र सनी गौड़ बाजार में ठेला पर पानी-पूड़ी, चाट व चाऊमिन बेचता था।

दोपहर में सनी घर की छत पर बने कमरे में गया। करीब दो बजे स्वजन बुलाने गए तो कमरे में पंखे के चुल्ले में रस्सी के फंदे के सहारे उसका शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को स्वजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सके। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन व अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : विद्युत विभाग की लापरवाही का दंश झेलने को मजबूर उपभोक्ता
Next articleजौनपुर : तालाब मे डूबने से दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?