जौनपुर : विद्युत विभाग की लापरवाही का दंश झेलने को मजबूर उपभोक्ता
# हाई-वोल्टेज से पंखा, इन्वर्टर, मोबाइल चार्जिंग, मोटर, कूलर, टीवी, समर्सेबुल जला
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
बिजली विभाग की घोर लापरवाही से आए दिन लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती तो होती ही है, उपभोक्ता कभी लो-वोल्टेज की मार लोग झेलने के लिए विवश होतें हैं तो कभी हाई-वोल्टेज से अपने बिजली के उपकरणों से हाथ धो बैठते हैं।

विद्युत विभाग की कुछ ऐसी ही लापरवाही पिछले महीने भी हुई थी, जिसमें भादी गांव स्थित सेंट थॉमस रोड के लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। एक पखवाड़े बाद फिर उसी तरह की लापरवाही रविवार की दोपहर को देखने को मिली। अचानक हाई-वोल्टेज विद्युत सप्लाई से लोगों के घरों में लगा पंखा, इन्वर्टर, मोबाइल चार्जिंग, मोटर, कूलर, टीवी, समर्सेबुल आदि जल गया। जिसमें उपभोक्ताओं को काफी आर्थिक क्षति झेलने को मजबूर होना पड़ा।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि विभाग की इस घोर लापरवाही का जिम्मेदार कौन? समय पर बिजली के बिल का भुगतान न करने पर विभाग के कर्मचारी लोगों का कनेक्शन काटने में जरा भी देर नहीं करते है। मगर विद्युत विभाग की लापरवाही से लोगों को जो नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई कौन करेगा?



















